उज्जैन: उज्जैन इंदौर रोड़ पर ग्राम पंथ पिपलाई के पास चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक में धुंआ उठते व आग की लपटे निकलते देखते ही ट्रक चालक व क्लीनर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालू से भरा ट्रक धौलपुर से उज्जैन की और जा रहा था तभी अचानक ट्रक के पहियों में आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा हैं। बीच रोड़ पर ट्रक में आग लगने से उज्जैन इंदौर रोड़ पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुँचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया।
ट्रक में भीषण आग लगते देख लोगो ने तुरंत फायर बिग्रेड व पुलिस को सूचना दी। फायर बिग्रेड की टीम समय पर पहुँचने से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुँची आग से ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था।
बीच सड़क पर ट्रक में भीषण आग लगने से इंदौर उज्जैन रोड़ पर यातायात प्रभावित हुआ। कुछ देर के लिए जाम लग गया। कई यात्री बसों को रोका गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने वाहनों को अन्य साइड से निकाला।
इस दौरान यात्री बसों में सवार यात्री जलते ट्रक के वीडियो बनाते नजर आए जो सोशल मीडिया पर जमकर वाइरल भी हो रहे है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक में भीषण आग लगी हैं और ट्रक धुंधुकर जल रहा।
फायर बिग्रेड द्वारा आग पर काबू पाने के बाद ट्रक को एक साइड किया गया और यातायात सुचारू किया गया। ट्रक में आग लगने के बाद ट्रक ड्राइवर व क्लीनर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध