मेरठ: उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ में विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान चार महिलाओं के घायल होने की सूचना है। जिसके बाद महिलाओं को तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया है।
शिव महापुराण की कथा पिछले पांच दिनों से चल रहा था। ये महापुराण कथा मेरठ के परतापुर के मैदान में चल रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज महाशिवपुराण कथा का आखिरी छटवा दिन थान ये हादसा कथा पंडाल के एंट्री गेट पर हुआ। बताया जा रहा है कि एंट्री गेट पर भारी भीड़ होने की वजह से हंगामा मच गया, जिसके बाद धक्का-मुक्की के दौरान महिलाएं एक दूसरे पर गिर गईं। अचानक इस अव्यवस्था के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिसके बाद महिलाएं बचाव के लिए चीख पुकार करने लगीं। हालात बिगड़ते देख आसपास के लोगों ने स्थिति को संभाला और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस भारी सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंच गई।
शुरुआती जानकारी में ये पता चला है कि कथा के छटवे दिन पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने खुद स्थिति को संभालने की कोशिश की और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी घायल की हालत नाजुक नहीं थी और सभी खतरे के बाहर हैं। हालात संभालने में आसपास के गांव से आए लोगों ने मदद की।
इस घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई जिसके बाद हालात को संभाला गया है। अभी तक अधिकारियों की ओर से घटना पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग गेट बने थे लेकिन ज्यादा भीड़ होने की दशा में सभी लोग एंट्री गेट से ही बाहर भी निकलने लगे। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल