April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विक्रमादित्य शासन काल में राजत्व सिद्धांत पर केंद्रित संगोष्टी का हुआ आयोजन

उज्जैन: विक्रमोत्सव 2024 के अंतर्गत विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन अध्ययनशाला में विक्रमादित्य शासन काल में राजत्व सिद्धांत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्षता कुलगुरु प्रो अखिलेश कुमार पाण्डेय ने की। प्रमुख वक्ता के रूप में प्रो बी एस विभूति प्राचार्य बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय शाजापुर के प्राचार्य एवं डा विश्वजीत सिंह परमार अध्यक्ष प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व अध्ययनशाला थे।

उक्त कार्यक्रम में डा कनिया मेडा, डा वीरेंद्र चावरे, डॉ मुसलगांवकार,डॉ शिव कुशवाह, डॉ उमा शर्मा तथा छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।

संगोष्ठी कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं अतिथि परिचय डॉ नलिन सिंह पंवार ने दिया।संचालन डा जितेन्द्र शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ मेघा पाण्डेय ने किया।

Share to...