April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देश भर में प्रार्थना दुआओं का दौर जारी, महाकाल मंदिर में भस्म आरती में की गई विशेष प्रार्थना

हीना तिवारी, उज्जैन: भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 आज शाम को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रमा की सतह पर लैंड करते ही भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। विश्व मे भारत इतिहास रचेगा।

चंद्रयान-3 का लैंडर-रोवर चांद पर 1 दिन काम करेगा, यानी पृथ्वी के 14 दिन के बराबर। इसरो के इस महत्वाकांक्षी मिशन से पूरे देश की उम्मीदें जुड़ी हैं। चंद्रयान-3 ने सारे देश को एक कर दिया है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग की कामना को लेकर देशभर में देशवासी मन्दिर, मस्जिद,गुरुद्वारों गिरिजाघरों में प्रार्थना दुआ कर रहे है। मंदिरों में प्रार्थना हो रही है। मस्जिदों में दुआ मांगी जा रही है। सारा देश चंद्रयान-3 को लेकर उत्साहित हैं।

देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग जगह पर देशवासी चंद्रयान की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। चंद्रयान की सफल लैंडिंग हो और भारत विश्व में इतिहास रचें। इस गौरवशाली क्षण को लेकर सभी उत्साहित है और लगातार प्रार्थना दुआओं का दौर जारी है। सुबह से ही देश भर के मंदिरों मस्जिदों गुरुद्वारों में विशेष प्रार्थना पूजा पाठ कीर्तन किया जा रहे हैं।

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में भी चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर बाबा से प्रार्थना करते हुए बाबा महाकाल की अलसुबह होने वाली भस्म आरती में बाबा से प्रार्थना की गई। भस्म आरती में श्रद्धालु हाथों में तिरंगा व चंद्रयान-3 की फोटो लेकर पहुंचे और बाबा महाकाल से चांद पर सफल लैंडिंग की कामना की। बाबा महाकाल से प्रार्थना की गई की विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग करें और भारत विश्व में इतिहास रचें।

देश के विभिन्न राज्यों, विभिन्न शहरों में देशवासी भगवान से चांद पर सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहे हैं। चंडीगढ़, देहरादून, पंजाब, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, काशी सहित विभिन्न राज्यों में मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है व दुआएं मांगी जा रही है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर पूरा देश उत्साहित है और भगवान से प्रार्थना व दुआ कर रहा है कि आज भारत इतिहास रचे विश्व में अपनी एक अलग छाप छोड़े।

विदित हो कि आज 23 अगस्त शाम 6 बजकर 4 मिनट, ये वो टाइम तय किया गया है कि जब चांद की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग होगी।

इसरो के द्वारा चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं देशवासियों को लैंडिंग के इस पूरे कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी भी इसरो से शाम के समय जो लेंडिंग का समय तय किया गया है उस समय वर्चुअली लाइव जुड़ेंगे और चन्द्रयान की सफलता को देखेंगे।

Share to...