April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अज्ञात कारण से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देर रात आग ने तांडव मचा दिया। दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग से फैक्ट्री जलकर खाक हो गई।
देर रात इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र के पालदा स्थित बारदान फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा स्थित नीलेश अग्रवाल नामक व्यक्ति की बारदान की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गईम सूचना मिलते ही दमकल की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जहां बड़ी मशक्कत के बाद 40 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है वहीं भीषण आग की चपेट में फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का बारदान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वही पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई हैं।

Share to...