नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई हैं। यहां गौर सिटी 4 मूर्ति गोल चक्कर के पास शेरे पंजाब ढाबे में आग लग गई। आग लगते ही पूरा इलाका लपटों से घिर गया। आसमान में काला धुआं छा गया। लोगों ने देखा तो तुरंत घरों से बाहर निकल आए और सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही फायर टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की है। यहां गौर सिटी-4 में शेरे पंजाब ढाबा है। आज किसी वजह से इस ढाबे में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि ऊंची लपटों के साथ पूरा इलाका धुएं से घिर गया।
ढाबे में भीषण आग लगते सड़क पर आने-जाने वालों ने देखा तो तुरंत सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। जानकारी के बाद फायर टीम मौके के लिए रवाना हुई वहीं आसपास घरों में रहने वाले लोग लपटें देख सहम गए। आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक आग पर काबू पाते ढाबे में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
आगजनी से ढाबा पूरा जलकर खाक हो गया हैं। पुलिस आग से हुए नुकसान व आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर