नईदिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक मकान ढहने बड़ा हादसा हुआ है। इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया और मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसा होने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता के लिए पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी हैं। दिल्ली फायर ब्रिगेड को आज सुबह 9.11 बजे इमारत ढहने के संबंध में कॉल आई। यह हादसा ऐसे वक्त में हुआ है, जब राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश जारी है।
बता दें कि ढहने वाली बिल्डिंग करीब 25 वर्ग गज क्षेत्र में फैली हुई थी, जो पुरानी थी। हादसे के बाद अब तक 12 लोगों को बचाया जा चुका है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार आतिशी ने घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “करोल बाग इलाके में मकान गिरने का ये हादसा बेहद दुखद है। मैंने जिला अधिकारी को आदेश दिए हैं कि वहां रहने वाले लोगों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें, कोई घायल है तो उसका इलाज कराएं और इस हादसे के कारणों का पता लगाएं। हादसे को लेकर निगम मेयर से भी हुई हैं। इस साल बहुत बारिश हुई है, सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील है कि निर्माण से जुड़े किसी भी हादसे की कोई भी आशंका हो तो तुरंत प्रशासन और निगम को बताएँ, सरकार तुरंत आपकी मदद करेगी।

More Stories
स्वातंत्रता दिवस के अवसर पर शासन की रिहाई नीति के तहत प्रदेश की जेलों से 115 बंदी रिहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक से किया सम्मानित
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, उफनती चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत रेस्क्यू जारी