गुजरात: गुजरात के राजकोट में आज होली के दिन बड़ी घटना सामने घटित हो गई। यहां एक हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 30 लोग फंसे हुए हैं। बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित तरीके से निकालने की कोशिश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह घटना राजकोट में 150 फीट रिंग रोड पर स्थित एटलांटिस बिल्डिंग में हुई है। यहां आग इमारत की छठी मंजिल पर लगी, जिससे 30 से अधिक लोग अंदर फंस गए। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य के झुलसने की आशंका है।
लोगों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग फंस गए। राहत कार्य में क्रेन और सीढियों की मदद से लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के बाद चारों ओर धुआं फैल गया, जिससे बिल्डिंग में लोग फंस गए। कई लोगों ने खिड़कियों और बालकनियों से मदद की गुहार लगाई।
घटना की जानकारी पर राजकोट के एसीपी बीजे चौधरी मौके पहुंचे और जायजा लिया। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम