April 1, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कार में लगी भीषण आग, कार सवार 3 जिंदा जले, 2 गंभीर रूप से झूलसे

बालाघाट: बालाघाट के बैहर से मलाजखंड मार्ग में केवलारी चौराहे के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्य की जिंदा जलकर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे में परिवार के मुखिया नगारची केलकर 60 साल, बहु सविता केलकर 28 साल और नाती 3 वर्षीय अभी केलकर की मौत हो गई । वहीं बेटा सीतम केलकर 30 साल और पत्नी नाना बाई केलकर 55 साल गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका गोंदिया में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतम केलकर की मलाजखंड के पौनी में गैरेज की दुकान है । 2 दिन पहले वह अपने परिवार में पत्नी सविता व बेटे अभि के साथ अपने ग्रह ग्राम पोंडी आया हुआ था। यहां पर दो दिन रुकने के पश्चात बीती रात खाना खाने के बाद अपने माता-पिता और पड़ोस की एक नाबालिक 8 साल की पूर्वी रहांगडाले के साथ 6 लोग ऑल्टो कार में सवार होकर पौनी जा रहे थे। बताते हैं कि बैहर मलाजखंड मार्ग में केवलारी चौराहा के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई और छोटे नाले में जाकर गिर गई जिसमें भीषण आग लग गई । आगजनी की सूचना पर देर रात में ही पुलिस वाहन और फायर ब्रिगेड पहुंचे । आग बुझाने के बाद पता चला कि गाड़ी के अंदर तीन लोग जिंदा जल गए हैं और उनकी मौत हो गई है वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात गोंदिया ले जाया गया है जिनमें दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई हैं।

Share to...