October 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

RTO Jabalpur News Rinku Sharma: ड्राइविंग टेस्ट से लेकर एड्रेस अपडेट तक, लाइसेंस प्रक्रिया में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस (DL) से जुड़े नए और कड़े नियम लागू हो सकते हैं। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक, अब लाइसेंस की पहचान के लिए कलर कोडिंग पर विचार किया जा रहा है, जिससे फर्जी लाइसेंस के मामलों पर पूरी तरह लगाम लग सकेगी। परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में 30 दिनों के भीतर आम लोगों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं, जिसके बाद इन्हें आधिकारिक तौर पर लागू किया जाएगा। नए बदलावों के तहत ड्राइविंग लाइसेंस के स्वरूप से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

📱 चिप की जगह होगा क्यूआर कोड, लाइसेंस में दिखेगा ब्लड ग्रुप और ऑर्गन डोनर स्टेटस

प्रस्तावित नियमों के अनुसार, भारतीय नागरिकों के लिए नया केसरिया-पीला-हरा कॉम्बिनेशन वाला ड्राइविंग लाइसेंस जारी होगा, जबकि विदेशियों के लिए नीला-हरा कॉम्बिनेशन रहेगा। लाइसेंस में अब स्मार्ट चिप की जगह क्यूआर कोड होगा, जिसे स्कैन करके ट्रैफिक पुलिस सारी जानकारी तुरंत देख सकेगी। इसके अलावा लाइसेंस पर ड्राइवर की राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, इमरजेंसी कांटेक्ट, ब्लड ग्रुप और ऑर्गन डोनर स्टेटस भी दर्ज होगा। फर्जीवाड़े रोकने के लिए अब सिर्फ 5 मूल दस्तावेज (आधार, पासपोर्ट, ई-राशन कार्ड, सर्विस आईडी या पैन कार्ड) ही मान्य होंगे। साथ ही, टेस्ट में पास होने के लिए अब 60 के बजाय 75 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा और फोटो में 70 प्रतिशत चेहरा साफ दिखना जरूरी किया गया है।

Share to...