इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब वीआईपी लाउंज के अंदर एक नशेड़ी युवक घुस आया और देश की वरिष्ठ नेता व पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (ताई) के साथ अभद्रता करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, सुमित्रा महाजन अहिल्या स्मारक के निर्माण के सिलसिले में उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए वीआईपी लाउंज में उनका इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक नशे की हालत में वहां पहुंच गया और राजनीतिक बातें करने के बाद अचानक उन्हें छूने की कोशिश करने लगा, जिससे सुमित्रा महाजन असहज हो गईं।
🔍 खुद को राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बता रहा था आरोपी: CISF ने बिना कड़ी कार्रवाई किए एयरपोर्ट से बाहर निकाला
युवक की अजीबोगरीब हरकतों को भांपते हुए वहां मौजूद सुमित्रा महाजन के पीए राजेश मिश्रा ने तुरंत इसकी सूचना एयरपोर्ट प्रबंधन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को दी। आरोपी युवक खुद को किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा बता रहा था। हालांकि, प्रबंधन और सीआईएसएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे वीआईपी लाउंज से बाहर खदेड़ दिया, लेकिन बिना किसी औपचारिक पुलिस कार्रवाई के उसे छोड़े जाने पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस गंभीर मामले पर एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

More Stories
MP Congress Chief Katni Visit: वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में होगी महारैली, कफ सिरप और जहरीली मौतों पर सरकार को घेरा
MP Wildlife Crime News: उमरिया में वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल, करंट की चपेट में आने से हुई चीतल की मौत
RTO Jabalpur News Rinku Sharma: ड्राइविंग टेस्ट से लेकर एड्रेस अपडेट तक, लाइसेंस प्रक्रिया में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव