छतरपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी और मंदिरों के शहर खजुराहो में भारतीय संस्कृति एवं बुंदेली परंपरा का एक बेहद अनूठा और खूबसूरत नजारा देखने को मिला। इटली से आए 15 विदेशी पर्यटकों के एक जत्थे ने खजुराहो की पुरानी बस्ती में पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ विजयादशमी और दशहरा का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया। विदेशी सैलानी पूरी तरह से बुंदेली रंग-ढंग और भाषा में रंगे नजर आए और खजुराहो की गलियों में एक-दूसरे तथा स्थानीय निवासियों को ‘राम-राम’ कहकर बधाई देते दिखे।
🌸 गुलाल लगाकर दी त्योहार की शुभकामनाएं: 10 दिवसीय दौरे पर आए इटली के पर्यटकों को भाया बुंदेलखंडी कल्चर
खजुराहो की बस्ती में रावण दहन के बाद शुरू होने वाला बुंदेली उत्सव दीपावली तक जारी रहता है। इसी दौरान गाइड योगेंद्र प्रताप सिंह के साथ खजुराहो भ्रमण पर निकले इटली के पर्यटक कियारा, जोवान्ना, दोनातेल्ला, अन्नामरिया, सिमोनेत्ता सहित अन्य सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाया और पारंपरिक राम-राम परंपरा का पालन किया। भारतीय संस्कृति, आत्मीयता और बुंदेलखंड के लोक जीवन से रूबरू होकर विदेशी मेहमान बेहद अभिभूत नजर आए, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

More Stories
Ujjain Mahakal Temple Security: महाकाल मंदिर और महाकाल लोक में NSG कमांडो की मॉक ड्रिल, आतंकी हमले से निपटने का अभ्यास
MP Urban Administration Scam: 300 की लाइट 11 हजार में खरीदने के मामले में सख्त हुई सरकार, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Carbide Gun Ban Gwalior: एसपी धर्मवीर सिंह का सख्त निर्देश, सोशल मीडिया रील्स और ऑनलाइन बिक्री पर भी रहेगी पैनी नजर