पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में लड़कियों को बचाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत देश के 100 जिलों में की जाएगी, जिसमें हरियाणा के 12 जिले शामिल हैं।
इस मौके पर पीएम ने कहा कि बेटियों को लेकर हमारी मानसिकता बदलने की जरुरत है। अगर 1000 बालक पैदा हों तो 1000 बालिका भी पैदा होनी चाहिए। अगर बेटियां नहीं होंगी तो बहुएं कहां से लाओगे। समाज हो, परिवार हो, गांव हो सबकी एक सामूहिक जिम्मेवारी है। जब तक हम इस समस्या के लिए संवेदनशील जागरुक नहीं होंगे तो हम अपना ही नुकसान नहीं करेंगे। हम आने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी तक भयंकर संकट को आमंत्रण दे रहे हैं।
मोदी ने कहा कि किसी को भी बेटियों को मारने का हक नहीं है। लोग कहते हैं कि बुढ़ापे में बेटा काम आता है। अगर बुढ़ापे में बेटे काम आते तो 50 सालों में जितने वृद्ध आश्रम खुले हैं उतने नहीं खुले होते। पीएम ने कहा कि ऐसी सैकड़ों बेटियां हैं जो अपने मां-बाप की सेवा के लिए अपने सपनों को कुर्बान कर देती हैं।
बेटियों को लेकर हमारी सोच 21वीं सदी नहीं बल्कि 18वीं सदी की है। बेटियों को पढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। अगर बेटियां पढ़ी-लिखी नहीं होंगी तो आपको पढ़ी लिखी बहू कहां से मिलेगी। पीएम ने कहा कि मुझे हरियाणा की हालत देखकर दुख होता है।

More Stories
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकियां, कारोबारियों से करोड़ों की मांग, पुलिस जाँच जारी