भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से किए गए ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को आत्मसात करते हुए, बुधवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल और मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे।
“सुरक्षित पर्यावरण का यही आधार-ईंधन बचत हर बार” का संदेश देते राज्यमंत्री टेटवाल कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसाधनों के संयमित उपयोग का जो आह्वान किया है, उसे आत्मसात कर हम सभी को अपने आचरण से दूसरों को प्रेरित करना चाहिए।
मंत्री टेटवाल और मंत्री पंवार ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और ऊर्जा बचत को एक जनआंदोलन बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में एक आत्मनिर्भर, स्वच्छ एवं सशक्त भारत के निर्माण की मजबूत नींव तैयार करेंगे।

More Stories
₹500 में शीघ्र दर्शन: अब बाबा कालभैरव के गर्भगृह में मिलेगा विशेष प्रवेश, प्रशासन ने शुरू की नई व्यवस्था
पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट में दी ‘मेलोडी’, मुस्कुरा पड़ीं इटैलियन पीएम, वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में आई फिल्म बैलेंस की टीम