May 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पंचायत एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिये प्रेक्षक नियुक्त

भोपाल: पंचायतों एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम के पर्यवेक्षण के लिये प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जून को होगा।

आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग मनोज श्रीवास्तव ने बताया है कि जिला इंदौर के लिये डी.पी. तिवारी, आगर-मालवा के लिये कृष्ण मोहन गौतम, बैतूल के लिये एस.पी.एस. सलूजा, मऊगंज के लिये ए.के. सिंह, डिण्डोरी के लिये शैलेन्द्र कियावत, शहडोल के लिये नीरज दुबे, हरदा के लिये डी.डी. अग्रवाल, अनूपपुर के लिये नरेन्द्र सिंह परमार, निवाड़ी के लिये डॉ. श्रीकांत पाण्डे, ग्वालियर के लिये अरुण तोमर, सीधी के लिये एस.एन. रूपला, नर्मदापुरम के लिये निसार अहमद, रीवा के लिये अरुण पाण्डे और रायसेन के लिये शशि भूषण सिंह को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। ये सभी प्रेक्षक से.नि. भा.प्र.से. अधिकारी हैं।

इसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अनूप तिवारी को कटनी, अनंत नारायण अरोड़ा को सतना, प्रकाश व्यास को खरगोन, राजा सिंह परिहार को शिवपुरी, मदन सिंह ठाकुर को भिण्ड, मदनलाल कौरव को देवास, शरद कुमार श्रोत्रि को दमोह, ए.आर.एन. गुप्ता को मैहर, व्ही.के. चतुर्वेदी को सागर और पी.के. वर्मा को नरसिंहपुर का प्रेक्षक तथा से.नि. अतिरिक्त सचिव जीएसटी एस.डी. रिछारिया को दतिया जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

Share to...