May 9, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एन.एस. राजा सुब्रमणि होंगे अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ, संभालेंगे तीनो सेना की कमान

नईदिल्ली: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है, जो कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से और अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। वे वर्तमान सीडीएस अनिल चौहान की जगह लेंगे। जिनका कार्यकाल 30 मई को पूरा होने जा रहा है।

वर्तमान में लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि 1 सितंबर 2025 से अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के पद पर सेवा दे रहे हैं। इससे पहले वे 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक थल सेना के उप-प्रमुख रहे थे, इसके अलावा मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे।

दरअसल, वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान 30 मई 2026 को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। इसके बाद तीनों सेनाओं की कमान लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि वर्तमान में 1 सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक सेना के उप-प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff) थे और मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान (Central Command) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।

एनएस राजा सुब्रमणि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में मिलिट्री एडवाइज़र के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वह भारतीय सेना के वाइस चीफ और सेंट्रल कमांड के प्रमुख भी रह चुके हैं। करीब 40 साल लंबे सैन्य करियर में उन्होंने जम्मू-कश्मीर, असम और पश्चिमी सीमा समेत कई अहम ऑपरेशनल इलाकों में कमान संभाली हैं। वह 8 गढ़वाल राइफल्स से जुड़े रहे हैं और सेना की स्ट्राइक कोर की भी कमान संभाल चुके हैं। उन्हें सेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है

Share to...