May 9, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

थलापति विजय कल लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्यौता

तमिलनाडु: तमिलगा वेत्री कझकम (TVK) चीफ विजय चेन्नई स्थित लोकभवन पहुंच कर गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्‍यपाल की तरफ से उन्‍हें सरकार बनाने का न्‍यौता दिया। अब विजय कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। सरकार बनाने के लिए विधानसभा में 118 सीटों का बहुमत चाहिए होता है। TVK को अब दूसरी पार्टियों का भी समर्थन मिल गया है, जिससे वह इस आंकड़े तक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के 5 विधायक TVK के समर्थन में आए हैं। CPI ने 2 विधायकों का समर्थन दिया। CPI(M) ने भी 2 विधायकों का समर्थन किया और VCK ने भी 2 विधायकों का समर्थन दे दिया है।

Share to...