May 3, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन नानाखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 900 पेटी अवैध बीयर जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन: शहर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानाखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रक क्रमांक GJ17UU9877 से 900 पेटी (21,600 बीयर केन) अवैध बीयर जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा 10,800 बल्क लीटर और कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही 55 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी जब्त किया गया, कुल मशरूका लगभग 1 करोड़ रुपये है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने निनोरा टोल के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा। मौके से चालक रवि चौहान (22) और उसका साथी गमरा गुजरिया (26), निवासी अलीराजपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share to...