जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर बरगी बांध में एक पर्यटक क्रूज़ डूब गया इस हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है वही कई लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।
मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बताया डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री ने मृतकों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है और साथ ही गहरा दुख जताया है फिलहाल अभी भी कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
दरअसल गुरुवार शाम मौसम अचानक बदला, तेज हवाएं चलीं, और देखते ही देखते बरगी बांध का शांत पानी खतरनाक हो गया। इसी दौरान पर्यटकों से भरा एक क्रूज़ हवाओं के थपेड़ों के बीच संतुलन खो बैठा, और कुछ ही पलों में पानी में समा गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, चीख-पुकार मदद की गुहार और हर तरफ सिर्फ डर का माहौल।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। अंधेरा, तेज हवा, और गहराता पानी, इन सबके बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया लेकिन कुछ लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है,और कई परिवार अब भी अपने अपनों का इंतजार कर रहें।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बरगी डेम में क्रूज पलटने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही सिंह डुमना एयरपोर्ट से सीधे मौके पर पहुँचे तथा राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण मंत्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के
निर्देश दिए हैं। सिंह ने बताया कि क्रूज में 29 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। शेष की तलाश का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
लोक निर्माण मंत्री सिंह ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण होने के पश्चात घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने सुरक्षित बचाये गये यात्रियों के समुचित उपचार के निर्देश दिये।
लोक निर्माण मंत्री सिंह के साथ सांसद आशीष दुबे, विधायक नीरज सिंह, विधायक श्री संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया भी मौके पर मौजूद रहें।
फिलहाल भी बरगी डेम में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर, स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं लापता लोगो की तलाश की जा रही हैं।

More Stories
SC/ST एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा व महत्वपूर्ण फैसला, यह कहा कोर्ट ने
कबीरखेड़ी में 120 MLD सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेज, महापौर भार्गव ने किया निरीक्षण
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन जागरुकता के लिए दीवार लेखन किया गया