उज्जैन: कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण/विस्तारीकरण के लिए बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा की।
बैठक में लोकनिर्माण विभाग, यूडीए, नगर निगम, सेतु विभाग, एमपीआरडीसी के द्वारा किए जाने वाले प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
भूखी माता चौराहा पर प्रस्तावित रोटरी की समीक्षा की गई। साथ ही गाड़ी अड्डा चौराहा, शंकराचार्य चौराहा, बियाबानी वीडी क्लॉथ मार्केट चौराहा, सावराखेडी चौराहा, मोहनपुरा चौराहा पर यातायात व्यवस्था के लिए चर्चा की गई। कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थल निरीक्षण करने के बाद ही डिजाईन को अंतिम रूप प्रदान किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। हमारा उद्देश्य केवल मार्ग निर्माण नहीं बल्कि सिंहस्थ के दौरान तथा उसके पश्चात यातायात व्यवस्था का सुचारु रुप से संचालन होना चाहिए। एक बेहतर मोबीलिटी प्लान के लिए सभी लोग कार्य करें। प्रमुख चौराहों पर आवागमन के लिए गहन विश्लेषण करने के पश्चात ही अंतिम रूप प्रदान किया जाए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
आग से किसानों की 40 एकड़ फसल राख, लाखों का नुकसान, किसान परेशान, शॉर्ट सर्किट से लगी आग
मौसम विभाग ने देश के 10 राज्यों में बारिश,तूफान और आंधी को लेकर किया अलर्ट जारी,जानें कहाँ कैसा रहेगा मौसम
काशी में पीएम मोदी ने किया सबसे बड़ा रोड शो, बाबा विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना