उज्जैन: मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड खाचरौद नवांकुर सेक्टर उन्हेल के ग्राम सरवना में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सरवना उन्हेल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान में जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत गौरेया चिड़िया एवं अन्य पक्षियों के लिए इस भीषण गर्मी में शीतल पेय जल उपलब्ध हो सके इसके लिए मिट्टी के पात्र की व्यवस्था कर विभिन्न मंदिरों एवं अलग-अलग चयनित स्थानों पर रखें गए एवं चयनित स्थानों पर प्रतिदिन सुबह दोपहर और शाम को पात्र में पानी डालने के लिए प्रस्फुटन समिति के सदस्यों और आस पास के लोगों को प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था सरवना उन्हेल सचिव कमलदास बैरागी प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष संतोष राठौड़ सचिव राकेश पांचाल सहित अन्य ग्रामीण जन कचरू दास बैरागी, बाबुदास बैरागी, मोहनसिंह गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, मदनलाल प्रजापत, दिनेश राठौड़, भुरालाल गुर्जर, अनिल वर्मा एवं इसुब शाह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क