नईदिल्ली: Staff Selection Commission (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। लाखों उम्मीदवारों के लिए एक राहत की खबर है। इस परीक्षा से BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF और Assam Rifles में कांस्टेबल जैसी पदों के लिए चयन होगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, SSC GD की परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से मई 2026 के अंत तक चलेगी। परीक्षा चार मुख्य चरणों/सप्ताहों में आयोजित होगी जैसे 27 अप्रैल-2 मई, 4-9 मई, 18-23 मई, और 25-30 मई 2026 साथ ही उम्मीदवार 11 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने पसंद के परीक्षा Slot को चुन सकते हैं।
परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया
परीक्षा कई चरणों में कंप्यूटर आधारित (CBE) होगी। जिसमें 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते है, जिसमें कुल 160 अंकों का पेपर होता है और समय 60 मिनट मिलता है। इसके बाद दूसरे चरण में सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
यू
परीक्षा पैटर्न का विवरण
सामान्य बुद्धि और तर्क (General Intelligence & Reasoning): 20 प्रश्न (40 अंक)
सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता (General Knowledge & Awareness): 20 प्रश्न (40 अंक)
प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics): 20 प्रश्न (40 अंक)
अंग्रेजी/हिंदी (English/Hindi): 20 प्रश्न (40 अंक)
साथ ही इसमें नेगेटिव मार्किंग भी है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
एसएससी जीडी परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता
SSC GD परीक्षा भारत का हर नागरिक दे सकता है, इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 23 वर्ष, जिसमें OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलती है, जिसके तहत OBC के लिए 18 से 26 वर्ष और SC/ST के लिए 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा फिजिकल स्टैंडर्ड में पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी, महिलाओं के लिए 157 सेमी और पुरुषों के लिए सीना 80 सेमी होना आवश्यक है।
आधिकारिक वेबसाइट और जरूरी सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि किसी भी नए अपडेट या एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी समय पर मिल सके।

More Stories
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकियां, कारोबारियों से करोड़ों की मांग, पुलिस जाँच जारी