भोपाल: महिलाओं से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर आज 11 मार्च 2026 को भोपाल में जनसुनवाई करेंगी।
श्रीमती राहटकर दोपहर 1.30 बजे शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक चौराहा, भोपाल में महिलाओं से संबंधित विभिन्न शिकायतों और समस्याओं को सीधे सुनेंगी।
जनसुनवाई में महिलाओं को अपनी समस्याएँ और शिकायतें सीधे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके मामलों के शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील