नईदिल्ली: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन करते हुए भारत ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। एआई का इस्तेमाल करना आज के समय में जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी इसके बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना भी है।
दरअसल, India AI Impact Summit के दौरान 24 घंटे के भीतर बड़ी संख्या में छात्रों ने AI जिम्मेदारी अभियान के लिए शपथ लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आसान भाषा में कहें तो 24 घंटे के भीतर सबसे बड़ी संख्या में छात्रों ने AI जिम्मेदारी अभियान में एआई इस्तेमाल करने की शपथ ली। ऐसा करके इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एडजुडिकेटर प्रवीण पटेल के अनुसार, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कुल 2,50,946 शपथ मिलीं, जो रिस्पॉन्सिबल टारगेट से कहीं ज्यादा हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पहल का पूरा क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन था, जिसकी वजह से AI के जिम्मेदार इस्तेमाल के लिए स्कूलों और कॉलेजों से संपर्क किया गया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि AI responsibility अभियान, MeitY के तहत IndiaAI Mission द्वारा Intel India के सहयोग से चलाया गया था। इसने “Most pledges received for an AI responsibility campaign in 24 hours” कैटिगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस अभियान के तहत छात्रों ने एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल की शपथ ली है।
AI जिम्मेदारी शपथ के लिए एक खास डिजिटल पोर्टल aipledge.indiaai.gov.in/ बनाया गया था। इसमें हिस्सा लेने वालों को जीवन से जुड़े सवालों के जरिए सोचने और समझने का मौका दिया गया, ताकि वे AI के जिम्मेदार उपयोग को बेहतर तरीके से समझ पाएं।
बता दें कि भारत में इस समिट का आयोजन पहले 19 फरवरी तक किया जा रहा था। अब इसे एक दिन बढ़ाकर 20 फरवरी तक कर दिया गया है। IT सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि AI इम्पैक्ट समिट का एक्सपो एक दिन बढ़ाकर 21 फरवरी, 2026 तक कर दिया गया है ताकि सभी मल्टीलेटरल इवेंट्स खत्म होने के बाद अटेंडीज ज्यादा फ्लेक्सिबल सिक्योरिटी अरेंजमेंट के साथ आ सकें।

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी