महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़े विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद हुए खालीपन को भरने की जिम्मेदारी उनकी पत्नी और पूर्व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को सौंपी गई है। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को महाराष्ट्र लोकभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाए जाने के साथ ही सुनेत्रा पवार अब महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं। गौरतलब है कि अजित पवार के गुट वाली एनसीपी शुक्रवार को सुनेत्रा पवार के सामने महाराष्ट्र की अगली डिप्टी सीएम बनने का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने भारी मन से स्वीकार कर लिया था।
एक तरफ एनसीपी के मुखिया और पति अजित पवार के निधन का दुख और दूसरी तरफ पार्टी के भविष्य का फैसला लेना, सुनेत्रा के लिए आसान नहीं था। उन्होंने डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करते हुए शनिवार को अपने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया। शपथ ग्रहण से ठीक पहले सुनेत्रा को एनसीपी के विधायकों ने अपना नेता चुना। शपथ ग्रहण समारोह में एनसीपी विधायकों के अलावा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।
इससे पहले विधान भवन में आज दोपहर करीब 2 बजे NCP विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार भी भारी मन से इस बैठक में शामिल हुई। बैठक की शुरुआत में दिवंगत अजित पवार की तस्वीर पर सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी। बैठक में अजित पवार के बेटे जय और पार्थ पवार भी शामिल हुए।
अजित पवार के निधन से पहले वे उपमुख्यमंत्री के अलावा आबकारी (Excise) और खेल (Sports) जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक राज्य उत्पादन शुल्क और खेल विभाग सुनेत्रा पवार के पास रहेंगे। वित्त और योजना विभाग बीजेपी के पास जाएगा। इसके बदले NCP को दूसरा विभाग दिया जा सकता है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री पद के साथ ही ये विभाग सुनेत्रा के पास रहने की पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल