उज्जैन: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एवं शमिता शेट्टी ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के शयन आरती दर्शन किए। दोनों बहनों ने विधि-विधान से शयन आरती में सम्मिलित होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर द्वारा शिल्पा शेट्टी एवं शमिता शेट्टी का पुष्पहार एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत व सत्कार किया गया।
मंदिर परिसर में दोनों अभिनेत्रियों की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से कराई गई।
मीडिया से बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा कि मैं बहुत शांति महसूस कर रही हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा हैं और वो कहते है ना यहां कोई आता नही है बुलावा आता है और फिर आना ही पड़ता हैं। आज बुलावा आया और हम दौड़े चले आये। बहुत अच्छा लगा। पहली बार रात की आरती में शामिल हुई हु और यहां बहुत ही अच्छा अरेंजमेंट किया गया सभी के लिए। शब्दो मे कह पाना मुश्किल हैं यहां फिर आना चाहती हु ओर मेने उनसे यानी बाबा से कहा है कि फिर से बुलाना मुझे। यहां अलग ही आनंद महसूस हो रहा है शांति महसूस हो रही है। वही शमिता शेट्टी ने बात करते हुए कहा कि मैं आज पहली बार आई हूं यहां ओर बहुत शांति महसूस कर रही हु। फाइनली आज मेरे लिए बुलावा आया था ओर मैं आ गई बहुत अच्छा लगा बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गई इसलिए सभी का धन्यवाद।

More Stories
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां