अयोध्या: अयोध्या राम मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राम मंदिर परिषद में एक शख्स ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। जब कुछ लोगों ने उसे ये करते हुए देखा तो हैरान रह गए। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। इस पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में लिया। शख्स समुदाय विशेष का बताया जा रहा है।
राम मंदिर परिषद के दक्षिणी परकोटे पर युवक नमाज पढ़ रहा था। तभी कुछ लोगों की नजर पड़ गई। फिर बवाल होने पर सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक से खुफिया एजेंसी, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में जिला प्रशासन कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर रहा है। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट ने भी मौन साधा हुआ है। बता दें, आज सुबह की घटना बताई जा रही है घटना।
पकड़े गए शख्स की पहचान हो गई है। श्रीनगर के सोफिया का रहने वाला अहमद शेख बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 50 साल होगी। अभी भी पुलिस पकड़े गए शख्स से पूछताछ कर रही है। शहर में कश्मीरी शॉल बेचने वाले लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। उनसे भी पूछताछ हो रही है।
मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर युवक ने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एक्टिव हो गए। युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं युवक ने यह किस उद्देश्य के लिए किया इसकी गहन जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, अहमद शेख मंदिर के गेटडी वन से अंदर घुसा था। राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर युवक नमाज पढ़ रहा था। तभी कुछ लोगों की नजर पड़ गई। इस दौरान उसको देख सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की थी। बवाल होने पर सुरक्षा बलों आरोपी युवक कोहिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक से खुफिया एजेंसी, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस, खुफिया एजेंसी सहित तमाम एजेंसियां हिरासत में लिए युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई हैं।

More Stories
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार