April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खादी वस्‍त्र उत्‍पादन योजना के अंतर्गत रोजगार उपलब्‍ध कराया जाएगा, इच्‍छुक व्‍यक्ति 06 जनवरी तक आवेदन कर सकते

उज्जैन: म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी वस्त्र उत्पादन को प्रोत्साहित करने एवं ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले में खादी वस्त्र उत्पादन योजना का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अंबर चर्खे पर सूत कताई एवं लूम पर खादी वस्त्र बुनाई के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को सतत् रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार चर्खे पर सूत कताई एवं लूम पर वस्त्र बुनाई कार्य के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत चयनित हितग्राहियों को नियमानुसार अनुबंध निष्पादन के उपरांत सूत कताई के लिए चरखा एवं वस्त्र बुनाई के लिए लूम निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। कारीगरों द्वारा प्रतिमाह किये गये कार्य की श्रमिकाई का भुगतान खादी ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार सीधे संबंधित कारीगरों के बैंक खातों में किया जाएगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक महिला एवं पुरूष आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों आधार कार्ड, बैंक खाता पास बुक, दो पासपोर्ट साईज फोटो, समग्र आईडी की छायाप्रति सहित दिनांक 06 जनवरी 2026 तक खादी ग्रामोद्योग कक्ष, जिला पंचायत कार्यालय उज्जैन एवं खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम 12 अवंतिका प्लाजा में कार्यालयीन समय पर जमा करा सकते है । विस्तृत जानकारी के लिए मो.नं. 9752256674/9424895189 पर सपर्क किया जा सकता है।

Share to...