नईदिल्ली: भारत के अंडमान के पास समुद्र में आज शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से करीब 90 किलोमीटर की गहराई में था।यह भूकंप 12 बजकर 6 मिनट पर महसूस किया गया।
भूकंप महसूस होते ही कई तटीय इलाकों में लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं मिली।
इस भूकंप को लेकर तीन प्रमुख संस्थानों की रिपोर्ट में अंतर देखने को मिला। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप की गहराई 90 किमी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। दूसरी तरफ जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.07 बताई, जो 10 किमी जमीन के अंदर थी। NCS के अनुसार यह गहरा भूकंप (Deep Focus) था, जबकि GFZ ने इसे उथला (Shallow) बताया। भूकंप जितना उथला होता है, सतह पर उसके झटके उतने तेज महसूस किए जाते हैं, जिससे नुकसान की आशंका अधिक रहती है।
भूकंप के कुछ ही समय बाद मलेशिया के भूभौतिकी विभाग और भारतीय सुनामी चेतावनी केंद्र (INCOIS) ने स्पष्ट किया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। समुद्र की लहरों में किसी भी असामान्य हलचल का पता नहीं चला। इसके बावजूद तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और मछली वाले जहाजों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
हालांकि भूकंप के झटकों से कोई बड़ा नुकसान नही हुआ हैं। नुकसानी की कोई जानकारी नही मिली हैं। बहरहाल भूकम्प के झटकों से आसपास के रहने वालों में दहशत का माहौल हैं।

More Stories
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात