उज्जैन: महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य सुश्री दीप्ति शर्मा आज रविवार को प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुई और भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए।
सुबह के समय जब महाकाल मंदिर में आरती का दिव्य वातावरण गूंज रहा था, तब दीप्ति शर्मा मंदिर पहुंचकर आरती में सहभागी बनीं। उन्होंने भगवान महाकाल से देश की समृद्धि और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की निरंतर सफलता की कामना की। भस्मारती के दौरान दीप्ति शर्मा नंदी हाल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई।
दर्शन उपरांत, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने विश्व कप विजेता खिलाड़ी को देखकर उत्साह व्यक्त किया और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

More Stories
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात