गुजरात: आतंकवाद के खिलाफ गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गांधीनगर के अडालज से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी आतंकी गतिविधियों से जुड़े थे और उनका कनेक्शन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISIS से भी मिला है।
गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को अडालज में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने की सूचना मिली थी। मुखबरी के आधार पर ATS ने इलाके में छापेमारी की, जिसके बाद 3 आरोपियों को धर दबोचा गया। ये भी खुलासा हुआ है कि तीनों आतंकी हथियार एक्सचेंज करने आए थे।
बताया जा रहा है तीनों एटीएस के रडार पर थे। उनकी भनक लगते हैं एटीएस ने उन्हें दबोच लिया। तीनों भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देकर देश को दहलाने की तैयारी कर रहे थे। आतंकियों की पहचान का खुलासा हो गया है। एक आतंकी हैदराबाद का रहने वाला है और दो आतंकी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
गुजरात से ISIS के जो तीन आतंकी पकड़े गए हैं उनमें से दो आतंकी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, वहीं तीसरा आतंकवादी हैदराबाद का रहने वाला है। तीनों हथियारों की अदला- बदली के लिए एक लोकेशन पर पहुंचे थे। ये सभी आतंकी हमला करने की फिराक में थे। गुजरात ATS आतंकियों पर नजर रख रही थी। गुजरात एटीएस ने अपने ऑफिस में इस मामले की जानकारी देने के लिए 9 नवंबर रविवार को दोपहर एक बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

More Stories
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात