राजस्थान: राजस्थान के बाड़मेर के गुड़ामलानी में आज गुरुवार सुबह तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यह घटना बालोतरा-सिणधरी मेगा हाईवे पर हुई है। जब एक ट्रेलर और स्कॉर्पियो गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों गाड़ियों में ऐसी भीषण आग लगी जिसे कोई बुझा न सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई। हादसे में कार सवार 5 दोस्तों में से 4 की मौके पर ही जलने से मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्कॉर्पियो और ट्रेलर आमने-सामने से आ रहे थे। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई। मृतकों की पहचान मोहन सिंह, शम्भु सिंह, पांचाराम और प्रकाश बाड़मेर के रूप में हुई है। वहीं, ड्राइवर दिलीप सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे सिणधरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालोतरा रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बालोतरा नगर परिषद और RGT कंपनी की दो फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद मेगा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात घंटों बाधित रहा।
बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव, एसपी रमेश, डिप्टी निरज शर्मा सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध