उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय ज्ञानपीठ माधवनगर संस्थान परिसर में ही खादी ग्राम उद्योग विकास मंडल उज्जैन के सहयोग से तीन दिवसीय खादी प्रदर्शनी एवं सेल में पहुंचें। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यादव ने स्वयं खादी सामग्री क्रय करते हुए सभी को प्रदर्शनी का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इससे पूर्व उन्होंने भारतीय ज्ञानपीठ के संस्थापक वरिष्ठ गांधीवादी शिक्षाविद् समर्पित समाजसेवी आजीवन खादी व्रतधारी स्वर्गीय श्री कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अभियान के आवाह्न पर स्वदेशी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान भारतीय ज्ञानपीठ परिसर में आयोजित खादी ग्रामोद्योग विकास मंडल द्वारा लगाई गई स्वदेशी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस प्रदर्शनी की प्रशंसा कर कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां जगह-जगह लगाए जाना चाहिए जिससे लोगों को स्वदेशी उत्पादों और उनकी विशेषताओं के बारे में मालूम पड़े और वह स्वदेशी की ओर अग्रसर हो। मुख्यमंत्री यादव द्वारा खादी ग्रामोद्योग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी में खादी के कपड़ों की खरीदारी भी की गई और इसका भुगतान ऑनलाइन पेमेंट के द्वारा भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सांसद उमेश नाथ बाल योगी, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा और संजय अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री ज्ञानपीठ परिसर में आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे यहां पहुंचकर उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को देखा और खादी के कपड़ों की खरीदारी भी की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वयं के लिए तीन खादी के कुर्ते पजामे के कपड़े खरीदे और 6 हजार 300 रुपए का भुगतान अपने मोबाइल वॉलेट से किया। मुख्यमंत्री के द्वारा खादी ग्रामोद्योग मण्डल की पहल को सराहा गया।
भारतीय ज्ञानपीठ की संचालक श्रीमती अमृता कुलश्रेष्ठ, यश कुलश्रेष्ठ, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री जी का पुष्प कुछ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर खादी ग्राम उद्योग विकास मंडल उज्जैन के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ , सचिव स्वदेश शर्मा, ने खादी ग्राम उद्योग विकास मंडल उज्जैन के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जैन , डॉ. एस एन पांडे, डॉ विनोद बैरागी, विश्वास शर्मा, डॉ.एस.के. जैथलीया, अनिल गुप्ता, डॉ.सुमित सकरगाये, चार्टर्ड अकाउंटेड नितिन गरुड़ , समाजसेवी महेश परियानी, पुनीत अग्रवाल, पुष्पेन्द्र शर्मा,योगांश शर्मा,सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली शिलांग कोर्ट से जमानत
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त,यह है नियुक्ति का मुख्य कारण
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन