उज्जैन: दुनिया देखेगी सिंहस्थ 2028 का वैभव। आने वाले समय में उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का भी किया जाएगा विस्तारिकरण। उज्जैन का समय बदला है जिला कार्यालय एक ही छत के नीचे होने चाहिए इसलिए नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय का नवीन भवन 07 मंजिला बनेगा। नवरात्रि पर मां हरसिद्धी और भगवान श्री महाकाल की कृपा से आज उज्जैन को लगभग 370 करोड़ लाख रुपए की लागत राशि के 11 विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि दुनिया सिंहस्थ 2028 में भारतीय संस्कृति का वैभव देखेगी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के लिए अभी कुछ समय पूर्व 2675 करोड़ रुपए की लागत राशि से 33 प्रमुख कार्यों को मंजूरी दी गई है। सिंहस्थ 2028 के लिए क्षिप्रा नदी पर लगभग 30 किलोमीटर लंबे सुविधायुक्त नवीन घाटों का निर्माण किया जा रह रहा है साथ ही पुराने घाटों का उन्नयन कर 24 घंटे में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था की जा रही है । क्षिप्रा नदी पर ब्रिजों की श्रृंखलाओं का निर्माण किया जा रहा है बहुत जल्द मेट्रो ट्रेन भी उज्जैन में आएगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि कृषकों के लिए सरकार द्वारा भावांतर योजना लागू कर लगभग 35 लाख किसानों से अधिक को लाभ दिया जा रहा है। सिंहस्थ के लिए साधु-संतों की इच्छानुसार सभी कार्य हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिंहस्थ में क्राउड मैनेजमेंट, मध्यप्रदेश और उज्जैन की कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विक्रमादित्य की न्याय प्रियता के साथ न्याय की देवी की आंखों पर बंधी पट्टी खोलकर निष्पक्ष न्याय के सिद्धांत को पुनर्स्थापित किया।क्षिप्रा नदी पर 77 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले 4 नए पुलों की सौगात। आने वाले दिनों में हमारी मोक्षदायिनी क्षिप्रा मैया पुलों वाली नदी भी कहलाएंगी। यह उज्जैन की काया पलटने वाले विकास कार्य हैं जो सिंहस्थ 2028 को दिव्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमि पूजन करने के बाद कार्यक्रम के प्रारंभ में नवरात्री के पावन अवसर पर कन्याओं का पूजन किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने दीप दीपन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक सतीश मालवीय ने कहा कि उज्जैन की दिशा और दशा बदलने का काम निरंतर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हो रहा है। एक ही छत के निचे जिला अधिकारी नवीन प्रशासनिक भवन में आमजन की सेवा में अपना काम करेंगे यह प्रशेसनीय है।
विधायक अनिल जैन कालूहेडा ने आने वाले सिंहस्थ 2028 में देश दुनिया के करोडों श्रद्धालुओं के स्नान के लिए क्षिप्रा नदी के दोनो तरफ घाटों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा क्षिप्रा नदी में कान्ह नदी का पानी न मिले इसके लिए कान्ह डायवर्जन योजना का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दिव्य दृष्टि से उज्जैन शहर के साथ साथ इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में विकास के कार्य कराएं जा रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्री के पावन अवसर पर 369.11 करोड रुपए की लागत 11 निर्माणकार्यों का भूमिपूजन किया। लगभग 135 करोड़ रुपये की लागत से उज्जैन में बन रहा संयुक्त प्रशासनिक भवन लोक-कल्याण और सुशासन का उदाहरण बनेगा। यह अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त होगा यह 7 मंजिला नवीन संयुक्त प्रशासनिक भवन 134.97 करोड़ रुपये की लागत से हर सुविधा में सुसज्जित होगा। इसके साथ ही अधिकारियों के लिए नवीन आवासीय भवनों का भूमिपूजन किया जा रहा है। इसी तरह ई.एफ.जी.एच. एवं आई टाईप के आवास गृहों के निर्माण के लिए 32.05 करोड़ ,लोकनिर्माण विभाग के द्वारा कार्तिक चौक से शंकराचार्य चौराहा रोड (छोटा पुल) क्षिप्रा नदी पर पुल के निर्माण के लिए 27.06 करोड़ ,लालपुल के डाउन स्ट्रीम में रेल्वे पुल के समानांतर क्षिप्रा दी पर नवीन 4 लेन पुल निर्माण के लिए 17.69 करोण, काल भैरव मंदिर से गढकालिका मार्ग (ओखलेश्वर) को जोडने वाले मोजूदा पुल के समानांतर क्षिप्रा नदी पर नवीन टू लेन पुल के निर्माण के लिए 13.96 करोड, एम.आर 24 इन्दौर मार्ग से चिंतामन रेल्वे स्टेशन मार्ग पर क्षिप्रा नदी पर नवीन 4 लेन पुल निर्माण के लिए 15.86 करोड, उज्जैन शहर की और आने वाले प्रमुख मार्गों पर शहर से 10 कि.मी. दुरी पर नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य (नरवर,चंदुखेडी,नजरपुर,ताजपुर,सोडंग एवं पंथपिपलई) 20.64 करोड, केंद्रीय जेल उज्जैन में आवास गृहों के निर्माण कार्यों के लिए 19.18 करोड़ ,100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल माधवनगर का 200 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन में उन्नयन / निर्माण कार्य के लिए 24.08 करोड , मुल्लापुरा में 50 कक्षों के नवीन सर्किट हाउस निर्माण के लिए 49.10 करोड तथा पंचक्रोशी यात्रा मार्ग के 06 पड़ाव एवं उप पड़ाव पर सुविधा केंद्र निर्माण कार्य (डोम ,शौचालय एवं रसोईघर) के लिए 14.52 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, सभापती श्रीमती कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर,उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर ,पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती ,संजय अग्रवाल ,रुप पमनानी, विशाल राजौरिया , जगदीश पांचाल, ओम जैन , आनंद खिची , कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा तथा बड़ी संख्या में गणमान्यनागरिक उपस्थित थे।

More Stories
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली शिलांग कोर्ट से जमानत
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त,यह है नियुक्ति का मुख्य कारण
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन