नईदिल्ली: सीपी राधाकृष्णन ने आज शुक्रवार को उपराष्ट्रपति की शपथ ले ली है। सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।
राष्ट्रपति भवन में आज देश के 15वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। देश के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मौजूद रहे।
राष्ट्रपति भवन में एक सादे समारोह में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंग्रेजी में सीपी राधाकृष्णन को 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। आज सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने। शपथ ग्रहण समारोह में पक्ष विपक्ष के बड़ी संख्या में सांसद मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ उसके बाद राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलवाई। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ लेने के बाद उन्होंने पदभार के लिए हस्ताक्षर किए। इसी के साथ वह देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने।
शपथ ग्रहण समारोह समापन पर एक बार फिर राष्ट्रगान हुआ। जिसमें सभी ने खड़े होकर राष्ट्रगान का सम्मान किया।
15वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शपथ समारोह से नदारद रहे। समापन पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पीएम मोदी सहित सभी का अभिवादन किया।
दरअसल, सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की। बता दें कि यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के बाद आयोजित किया गया था।
एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया। चुनाव के बाद राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले थे।

More Stories
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त,यह है नियुक्ति का मुख्य कारण
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन
मध्यप्रदेश में श्रम स्टार रेटिंग पहल को मिल रही व्यापक स्वीकृति, अब तक 554 कारखानों ने प्राप्त की रेटिंग