मुंबई: बॉलीवुड की महशूर एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गईं हैं। उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जहाँ उनका उपचार जारी हैं।
एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा जिन्हें ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ और ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार के लिए जाना जाता है उनके साथ ये हादसा चलती ट्रेन से कूदने के कारण हुआ। स्पीड में चलती ट्रेन से कूदने के कारण हुआ उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
करिश्मा शर्मा ने खुद सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म के जरिए अपने साथ हुई इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने फैंस को ये बताया कि आखिर वो चलती ट्रेन से क्यों नीचे कूद गईं, जिसके चलते उन्हें ये गंभीर चोटें आई हैं।
एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने बताया कि वह मुंबई की एक लोकल ट्रेन में चर्चगेट जाते समय हुआ। उन्होंने साड़ी पहन रखी थी और जैसे ही वे ट्रेन में चढ़ीं, ट्रेन की गति तेज़ हो गई। अभिनेत्री के अनुसार, उनके दोस्त ठीक से ट्रेन नहीं पकड़ पाए और इसी डर के कारण वे चलती ट्रेन से कूद गईं। इस दौरान वे पीठ के बल गिरीं, जिससे उनके सिर और पीठ में काफी चोटें आई हैं। फिलहाल, वे अस्पताल में भर्ती हैं।
करिश्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मेरी पीठ में चोट लग गई, मेरा सिर सूज गया और मेरे शरीर पर चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने एमआरआई करवाने की सलाह दी है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सिर की चोट गंभीर नहीं है। मुझे एक दिन के लिए निगरानी में रखा गया है।”
एक्ट्रेस से ने कहा, “मुझे कल से दर्द हो रहा है, लेकिन मैं मजबूत बनी हुई हूं। कृपया मेरे जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करें और मुझे अपना प्यार भेजें।” फैंस करिश्मा शर्मा के लिए मैसेज कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
करिश्मा शर्मा की एक दोस्त ने अस्पताल से करिश्मा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “विश्वास नहीं हो रहा कि करिश्मा के साथ ऐसा हुआ है। मेरी दोस्त ट्रेन से गिर गई।” दोस्त ने बताया, “उसे कुछ भी याद नहीं है। हमने उसे जमीन पर पड़ा पाया और उसे तुरंत यहां लाए। डॉक्टर अभी भी स्थिति का पता लगा रहे हैं। जल्दी ठीक हो जाओ।”

More Stories
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त,यह है नियुक्ति का मुख्य कारण
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन
मध्यप्रदेश में श्रम स्टार रेटिंग पहल को मिल रही व्यापक स्वीकृति, अब तक 554 कारखानों ने प्राप्त की रेटिंग