April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

NIRF Rankings 2025: हिंदू कॉलेज नंबर वन, IIT मद्रास लगातार 10वीं बार इंजीनियरिंग कॉलेज में टॉप पर,सरकार ने जारी की लिस्ट

नईदिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार को एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में एनआईआरएफ रैंकिंग लिस्ट जारी की है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने ओवरऑल कैटिगरी में लगातार सातवें वर्ष 2019 से लेकर 2025 तक देश का बेस्ट उच्च शिक्षा संस्थान होने का गौरव हासिल किया है।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि इंडिया रैंकिंग भारतीय उच्च संस्थानों की कामयाबी का वार्षिक समारोह है। एकेडेमिक इकोसिस्टम में लगातार सुधार की प्रक्रिया को यह सिस्टम आगे बढ़ाता है। उच्च शिक्षा में सुधारों को आगे बढ़ाने में भी यह प्रयास कारगर साबित हो रहा है। भारत में सबसे बड़ा हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस का इकोसिस्टम है। 4.4 करोड़ छात्र उच्च शिक्षा सिस्टम में है और 16 लाख टीचर्स है।

उन्होंने कहा कि क्वॉलिटी, इनोवेशन और ग्लोबल प्रतिस्पर्धा पर अब खास ध्यान दिया जा रहा है। 9 कैटिगरी और 8 डोमेन में दी जाने वाली रैंकिंग में सभी तरह के उच्च शिक्षा संस्थान को शामिल किया जा रहा है। इसमें 14,163 संस्थानों की भागीदारी रही है और 7692 यूनीक HEIs हैं। रिसर्च पब्लिकेशन को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि इस बार नेगेटिव मार्किंग देना भी शुरू किया गया है।

NIRF रैंक 2025 संस्थान का नाम (ओवरऑल कैटेगरी)

1 आईआईटी मद्रास (IIT Madras)

2 इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc Bangalore)

3 आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay)

4 आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi)

5 आईआईटी कानुपर (IIT Kanpur)

6 आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur)

7 आईआईटी रूड़की (IIT Roorkee)

8 एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi)

9 जेएनयू (JNU)

10 बीएचयू (BHU)

शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी ने कहा कि इंडिया रैंकिंग के जरिए संस्थानों की प्रगति की नियमित रूप से निगरानी हो पाती है। लगातार सुधार की प्रक्रिया भी चलती रहती है। टीचिंग क्वालिटी, रिसर्च पब्लिकेशन में भी इससे सुधार हुआ है और लगातार सुधार हो रहा है। संस्थानों का इस रैंकिंग सिस्टम में विश्वास बढ़ रहा है। इस सिस्टम में पारदर्शिता पर सभी का भरोसा है। डेटा को लेकर कुछ सवाल होते हैं तो संस्थानों से इस बारे में जानकारी भी मांगी जाती है। अब भारतीय संस्थान इंटरनेशनल रैंकिंग में भी जगह बना रहे हैं और उनकी संख्या बढ़ रही है। इंडिया रैंकिंग का मकसद छात्रों को उच्च शिक्षा संस्थानों के सभी पक्षों के बारे में जानकारी देना होता है। कौन से एरिया में कौन सा संस्थान बेहतर है, यह छात्रों को अच्छी तरह से पता चलता है। संस्थानों में प्रतियोगिता की भावना भी बढ़ती है ताकि अगली बार वे सुधार कर सकें। ग्लोबल लेवल पर रिसर्च व इनोवेशन में और बेहतर करना है।

नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिटेशन (NBA) व नेशनल एजुकेशनल टेक्नोलोजी फोरम (एनईटीएफ) के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल सहस्रबुद्धे ने कहा कि 2015 में एक कमिटी बनाकर 5 मेजर पैरामीटर से यह रैकिंग शुरू की गई। 2016 में पहली रैंकिंग जारी की गई। अब दस साल पूरे हो गए हैं। समय के साथ कुछ बदलाव होते गए। रैंकिंग का सबसे पारदर्शी प्रोसेस है। सब संस्थानों का डेटा वेबसाइट पर भी है। विश्व में कहीं भी ऐसा सिस्टम नहीं है।

नेगेटिव मार्किंग पहली बार लागू की गई है ताकि पब्लिकेशन में नकल न हो। रिसर्च एथिक्स का पालन हो। नेगेटिव मार्किंग की वेटेज बढ़ाएंगे और नकल करने वालों को रैकिंग प्रोसेस से भी बाहर करेंगे। क्यूएस रैंकिंग में भी संस्थानों की भागीदारी रही है। 54 भारतीय संस्थान क्यूएस रैंकिंग में हैं। इंडिया रैंकिंग में संस्थानों की संख्या कई गुना बढ़ी है।

इस बार की रैंकिंग खास है क्योंकि यह 10वीं बार घोषित की गई है और इसमें नए पैमानों पर भी संस्थानों का आकलन किया गया है। यह NIRF की 10वीं रैंकिंग है। इसमें कुल नौ कैटेगरी शामिल की गई हैं। इस साल भी हिंदू कॉलेज टॉप पर रहा जबकि इंजीनियरिंग श्रेणी में IIT मद्रास NIRF 2025 में लगातार 10वीं बार नंबर 1 रहा।

रैंकिंग की 9 कैटेगरी

ओवरऑल, यूनिवर्सिटीज, कॉलेजेज, रिसर्च इंस्टीट्यूशंस, इनोवेशन, स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटीज, ओपन यूनिवर्सिटीज, स्किल यूनिवर्सिटीज और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDGs)। इसके अलावा इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, लॉ, डेंटल और एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंसेज जैसे आठ विषयों पर भी संस्थानों को आंका गया है।

यह रैंकिंग न सिर्फ कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज की पहचान तय करती है, बल्कि छात्रों और उनके परिवारों को सही विकल्प चुनने में भी मदद करती है। शिक्षा की गुणवत्ता, शोध कार्य और नवाचार जैसे पहलुओं को इसमें खास महत्व दिया जाता है।

देश के टॉप 10 कॉलेज
इस साल की लिस्ट में निम्नलिखित कॉलेजों ने जगह बनाई है:

हिंदू कॉलेज
मिरांडा हाउस
हंसराज कॉलेज
किरोरी मल कॉलेज
सेंट स्टीफंस कॉलेज
रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सेंटेनरी कॉलेज
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज
सेंट जेवियर्स कॉलेज
पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर वुमन
पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस
टॉप यूनिवर्सिटी (NIRF Ranking 2025)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़

Share to...