उज्जैन(डॉ हीना तिवारी): विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन पूजन के लिए वीआईपी वीवीआईपी, क्रिकेटरों, राजनेताओ के आने का सिलसिला लगातार जारी हैं। आज रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज सुबह बाबा महाकाल मंदिर के नंदी हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने ध्यान लगाकर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री को विधिवत पूजन में शामिल कराया। महाकाल मंदिर के विद्वान पंडितो ने पूजन संपन्न करवाया। इस दौरान एकनाथ शिंदे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। शिंदे ने पूजा अर्चना कर नंदी बाबा के कान में अपनी मनोकामना कही।
बाबा महाकाल के दर्शन पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शिंदे ने कहा कि उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन कर अपार शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई। यहां आकर आत्मिक शांति प्राप्त होती हैं। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त दर्शन करने आते है और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर खुशी खुशी घर जाते है। उन्होंने बाबा महाकाल से महाराष्ट्रवासियो और देशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा में निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो, इसके लिए भी बाबा महाकाल से विशेष कामना की।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फ़लवाडीया ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का स्वागत सत्कार किया और उन्हें बाबा महाकाल मंदिर की प्रसादी भेंट की।

More Stories
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार