भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की शाम रवीन्द्र भवन, स्थित हंसध्वनि सभागार में आजादी का महापर्व कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर देश की गणमान्य हस्तियों को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान, अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद राष्ट्रीय सम्मान, महर्षि वेद व्यास राष्ट्रीय सम्मान और महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा धारा 370 की समाप्ति, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम और आंतक की समाप्ति की दिशा में उल्लेखनीय और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भारत विश्व में अपनी साख बढ़ा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त पुरस्कृत विभूतियों को बधाई देते हुए राष्ट्र हित में किए गए उनके कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद राष्ट्रीय सम्मान, महर्षि वेदव्यास राष्ट्रीय सम्मान एवं महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान अंतर्गत रुपये 2-2 लाख की सम्मान निधि, प्रशस्ति एवं सम्मान पट्टिका से देश की महान् विभूतियों का सम्मानित किया गया। देश की सुरक्षा, वीरता, नारी उत्थान, सामाजिक पुनर्जागरण में श्रेष्ठतम उपलब्धियों के लिए स्थापित वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान सुश्री मीनाक्षी जैन नईदिल्ली, डॉ. शशिप्रभा कुमार (नोएडा), श्रीमती इंदुमति काटदरे (अहमदाबाद) एवं डॉ. पी.टी.उषा नई दिल्ली को प्रदान किया गया।
स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठतम उपलब्धियों के लिए अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद राष्ट्रीय सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ता महेश शर्मा झाबुआ, लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) सैयद अता हसनैन, श्री गिरीश प्रभुणे (पुणे) एवं विवेकानंद केन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चर (गुवाहाटी) को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित महर्षि वेदव्यास राष्ट्रीय सम्मान से श्री प्रफुल्ल केतकर शनई दिल्ली, प्रो. रघुवेंद्र तंवर नई दिल्ली, डॉ. केशवराव सदाशिवशास्त्री मुसलगांवकर उज्जैन एवं जाने माने आर्थिक सलाहकार श्री संजीव सान्याल (नई दिल्ली) को सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करने के लिए निर्मलदास नारंग (ग्वालियर), श्री सेवा भारती शिक्षा समिति (इन्दौर), रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हास्पिटल (वृंदावन), जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल डिण्डोरी को प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रख्यात गायक सुरेश वाडकर और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पदमा वाडकर को सम्मानित किया। सुरेश वाडकर ने मन्नाडे के गाए प्रसिद्ध राष्ट्रभक्ति गीत “ऐ मेरे प्यारे वतन….” सहित अपने अनेक गीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं का हृदय जीत लिया।
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री धर्मेन्द सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार