April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गंभीर और अभिनेत्री सोनल चौहान बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

उज्जैन(डॉ हीना तिवारी): विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में प्रसिद्ध व्यक्तियों, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों, क्रिकेटरों का आना लगातार जारी हैं। आज शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और लोकसभा के पूर्व सदस्य गौतम गंभीर आज तड़के बाबा श्री महाकालेश्वर की भस्मार्ती में परिवार सहित शामिल हुए। जहा बाबा महाकाल का उन्होंने पूजन अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। वही अभिनेत्री और गायिका सोनल चौहान भी भस्मारती में सम्मिलित हुई।

गौतम गंभीर और सोनल चौहान भस्मारती में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। दोनो ने बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर धन्य लाभ लिया। बाबा महाकाल की भस्मारती के पश्चात गौतम गंभीर और गायिका सोनल चौहान का मंदिर समिति की ओर से सम्मान किया गया।

इस दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि में तीसरी बार बाबा के दरबार आया हु मुझे यहां मौका मिला में खुश किस्मत हु बाबा से कामना है कि परिवार और सभी देशवासियों पर उनका आशीर्वाद बना रहे। वही गायिका सोनल चौहान ने कहा कि मेरा पहली बार का अनुभव काफी अद्भुत रहा है। बाबा की भस्म आरती में शामिल होने का मौका मिला यहां काफी अच्छी व्यवस्थाएं मंदिर द्वारा की गई है। सभी दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन मिल रहे हैं मध्य प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन का धन्यवाद।

Share to...