नईदिल्ली: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गई है। ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस और बहादुरी दिखाने वाले 86 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इनमें भारतीय वायु सेना के 52 जवान शामिल हैं, जिन्हें वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया है। विशेष रूप से, भारतीय वायु सेना के नौ अधिकारियों को वीर चक्र से नवाजा गया है, जिनमें से कुछ ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने वाले फाइटर पायलट भी हैं। यह पुरस्कार परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद तीसरा सबसे बड़ा सम्मान है।
केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के सात अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया है। इनमें वायु सेना के तीन, थल सेना के दो और नौसेना के एक अधिकारी शामिल हैं। यह पदक पहले कारगिल युद्ध के दौरान प्रदान किए गए थे। भारतीय सेना के 18 जवानों को वीरता मेडल भी दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि थल सेना के दो अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि चार कीर्ति चक्र, चार वीर चक्र और आठ शौर्य चक्र भी दिए गए हैं।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 16 जवानों को भी गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ के दो जवान शहीद हुए और सात घायल हुए।
इसके अतिरिक्त, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मेडल प्रदान किए गए हैं, जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के 128, सीआरपीएफ के 20 और छत्तीसगढ़ पुलिस के 14 जवान शामिल हैं। केंद्र सरकार ने केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों के 1,090 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक देने की भी घोषणा की है।

More Stories
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर