इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार पर एक और करारा प्रहार करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम तरुण तालुकदार है, जो इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से करीब 1.597 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है, साथ ही आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग वह गांजे की तस्करी में करता था।
पुलिस पूछताछ के दौरान तरुण तालुकदार ने स्वीकार किया कि वह सस्ते दामों पर गांजा खरीदता था और इंदौर शहर में नशे के लती लोगों को ऊँचे दामों पर बेचता था। वह युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसाकर अवैध मुनाफा कमाने का काम कर रहा था। वही पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की जांच कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

More Stories
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी