हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में आज एक बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में आज रविवार सुबह भीड़ के कारण भगदड़ मचने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि मंदिर में काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सीढ़ियों वाले रास्ते पर ये घटना हुई है। आशंका है कि सीढ़ियों में बिजली का करंट उतर आता था, जिसके बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि ये भगदड़ उस समय हुई जब मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए एकत्र हुए थे। रविवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी और अचानक हुई अफरा-तफरी के कारण स्थिति बेकाबू हो गई। हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन हुआ है।
हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने में जुटी हैं। अभी तक हताहतों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं और घायलों को स्थानीय वाहनों व एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा जा रहा हैं जहाँ डॉक्टरों की टीमो द्वारा घायलो का उपचार किया जा रहा हैं।
घटना को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर दुःख जताते हुए लिखा कि, हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ हैं। स्थानीय पुलिस तथा बचाव दल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हु और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैं। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर