नईदिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान घायल हो गईं। तिब्बत के दारचिन क्षेत्र में यात्रा करते समय वे एक म्यूल से गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। शुरुआती जांच में उनकी कमर में गंभीर चोट का पता चला है।
घटना के बाद मीनाक्षी लेखी को यात्रा के बीच में ही भारत लाया गया है। रविवार सुबह उन्होंने लिपुलेख बॉर्डर पार किया और गूंजी पहुंचीं। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से धारचूला ले जाया गया है।
उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। इस वजह से जमीनी रास्ते से ही उन्हें रेस्क्यू किया गया। लिपुलेख पास से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले 48 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था 14 जुलाई को तिब्बत में प्रवेश किया था। इसी जत्थे में मीनाक्षी लेखी 14 महिला तीर्थयात्रियों में से एक थीं।
इससे पहले 45 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 10 जुलाई को 17,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित लिपुलेख पास को पार कर तिब्बत में प्रवेश किया था। तिब्बत में ठहरने के दौरान तीर्थयात्री तकलाकोट, दारचिन, डेरा फुक, जुंगहुई पू और कुगु में आराम करेंगे और कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की परिक्रमा करेंगे।
कैलाश मानसरोवर यात्रा को दोबारा शुरू किए जाने पर भारत-चीन के बीच हाल ही में सहमति बनी है। इसको लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बयान दिए थे और कहा, “हमने अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली की भी भारत में बड़ी सराहना की जा रही है। हम संबंधों को लगातार नॉर्मलाइज करने पर काम कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों को फायदे होंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त