उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नेता,अभिनेता, वीआईपी वीवीआइपी, क्रिकेटरों का आने का सिलसिला लगातार जारी हैं। इसी क्रम में आज प्रातः हुई भस्मार्ती में गोरखपुर से सांसद एवं लोकप्रिय अभिनेता रविकिशन शुक्ल ने भाग लिया। प्राचीन परंपरा और आस्था से जुड़ी इस दिव्य आरती में शामिल होकर रविकिशन पूर्णतः भक्ति में लीन नजर आए।
भस्मार्ती के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण छाया रहा। भस्मारती में रविकिशन बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। भस्मारती के पश्चात सांसद व अभिनेता रविकिशन ने विधिवत पूजन-अर्चन किया, जिसे मंदिर के पुजारियों द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान महाकालेश्वर से देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने रविकिशन का मंदिर में स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
रवि किशन ने महाकाल की नगरी उज्जैन की धार्मिक महत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान उन्हें ऊर्जा और शांति प्रदान करता है। उन्होंने दोबारा आने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल कालो के काल है। दुःख दारिद्र, काल हरने वाले है। इस समय विश्व सहित हमारे देश में गम का माहौल है। कही विमान दुर्घटना तो कही कुछ घटनाएं हो रही है बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि सभी के काल को हरे ओर सुख शांति समृद्धि प्रदान करें। बाबा सबके काल को हरने वाले है। बाबा की कृपा सभी पर बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने मप्र सरकार व मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए तारीफ की है कि बाबा महाकाल का बहुत सुंदर अद्भुत कॉरिडॉर बनाया है। यहां लाखो भक्त दूर दूर से आते है और बहुत ही सरलता से सुगमता से बाबा महाकाल के दर्शन कर धन्य लाभ लेते हैं। मंदिर समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई है जो कि अद्भुत हैं। भक्तों को कोई परेशानी नही होती हैं। बाबा महाकाल सभी का कल्याण करें।
मंदिर समिति की प्रशंसा की।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट