भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सऊदी अरब में अंडर-18 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने पर हरियाणा निवासी देश के प्रतिभावान एथलीट हिमांशु जाखड़ को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एथलीट हिमांशु जाखड़ ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एथलीट जाखड़ की यह जीत कड़ी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है, उन्होंने अद्भुत खेल प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिमांशु जाखड़ को स्वर्णिम सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट