April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा सफल ऑपरेशन, बीजापुर और कांकेर में 22 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को आज एक बड़ी कामयाबी मिली हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा के सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर बड़ा प्रहार करते हुए दो अलग-अलग ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।

अधिकारियों ने बताया कि आज गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों की टीम बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर इलाके में नक्सली विरोध ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। टीम ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबल की टीम ने बीजापुर में 18 तो कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से 18 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद में मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। इलाके में अभी-भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

सुरक्षाबलों के इस सफल ऑपरेशन पर खुशी जाहिर करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए।

उन्होंने आगे लिखा, ‘मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।

Share to...