इंदौर: इंदौर पुलिस को अंतरराज्यीय नकली नोट गिरोह को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य 20 लाख रुपए के नकली नोट की मार्केट में खपत कर चुका हैं। गिरोह के मुख्य सरगना सहित 6 आरोपीयो को पुलिस
ने गिरफ्तार किया हैं।
दरअसल लसुड़िया थाना पुलिस ने पांच सौ के 46 नकली नोट के साथ आरोपी शुभम रजक को पकड़ा था। आरोपी शुभम ने नसरुल्लागंज में रहने वाले महिपाल से नकली नोट खरीदे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि नागपुर में रहने वाले मनप्रीत द्वारा किराए का कमरा लेकर नकली नोट छापने का काम किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत को नागपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से नकली नोट छापने के उपकरण लेपटॉप, प्रिंटर, वाटर मार्क इंक और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी दो सौ ओर पांच सौ के नकली नोट छापने का काम करता था। आरोपी मनप्रीत ने बताया कि 20 लाख रुपए के नकली नोट मार्केट में खपा चुके हैं। पूछताछ में गिरोह के नागपुर का मुख्य सरगना मनप्रीत आरोपी मलकीत सिंह, अनुराग सिंह चौहान, मोहसिन, शुभम रजक, महिपाल बड़े को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह का नेटवर्क अन्य राज्यों में भी फैला है। पुलिस आगे भी जांच कर रही हैं।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम