April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

संभाग स्तरीय विश्वविद्यालयीन दो दिवसीय युवा उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय में “विकसित भारत अभियान 2047” की थीम पर आयोजित संभाग स्तरीय विश्वविद्यालयीन दो दिवसीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती हाल में हुआ। युवा उत्सव के द्वारा युवा वर्ग अपनी ऊर्जा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

युवा उत्सव के उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर गोपाल शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए नृत्य गीत, नाटक, गायन आदि की शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है।

कार्यपरिषद सदस्य सुप्रसिद्ध उत्प्रेरक डॉ वरुण गुप्ता ने कहा कि आज का युवा उत्सव प्रधान हो गया है और उत्सव के माध्यम से अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रदर्शन कर रहा है। साथ ही आपने कुलगुरु से आव्हान किया कि सांदीपनि की इस नगरी में विक्रम विश्वविद्यालय को पुनः अपना गौरव प्राप्त हो ऐसी मुख्यमंत्री की भी मंशा है।

इस अवसर पर मयंक शुक्ला ने बतलाया कि समाज में विभिन्न प्रकार के प्रदूषण बढ़ते जा रहे हैं इनमें से वैचारिक प्रदूषण सबसे प्रमुख है और आज का युवा इस वैचारिक प्रदूषण का सामना बेहतर तरीके से करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं।

युवा उत्सव के शुभारंभ के अवसर पर कार्यपरिषद सदस्य शिक्षाविद संजय वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के हानिकारक प्रभावों से युवाओं को बचाने के लिए युवा उत्सव एक श्रेष्ठ माध्यम है, जिसके माध्यम से युवा आत्म अनुशासन का पालन कर सकते हैं एवं अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलगुरु प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज में आज के युवाओं के लिए यह संकल्प दोहराया कि प्रत्येक युवा को अपनी ऊर्जा का अधिक से अधिक सकारात्मक कार्यों में प्रयोग करते हुए युवा उत्सव में बड़ी मात्रा में सहभागिता करना चाहिए।

प्रोफेसर डी एम कुमावत के अनुसार इस प्रकार के युवा उत्सव समय समय पर आयोजित किए जाने चाहिए जिससे कि जिससे कि युवाओं को सांस्कृतिक एवं पर्यावरण से जोड़ा जा सके जा सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य अतिथियों को विशिष्ट स्मृति चिन्ह कुलगुरु प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज एवं कुलसचिव विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम उद्घाटन के अवसर पर स्वागत भाषण प्रोफेसर एस के मिश्रा के द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रीति पांडे द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन कुलसचिव डॉ अनिल कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

प्रथम दिवस पर युवा उत्सव में नृत्य, चित्रांकन, साहित्यिक एवं नाट्य विधाओं के अंतर्गत अनेक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा उत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 23 नवम्बर को दोपहर 2:30 बजे स्वर्ण जयंती सभागार में होगा।

Share to...