April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ट्रेन में चढ़ते समय हैंडल से हाथ फिसलकर प्लेटफार्म पर गिरा नाबालिग यात्री, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

बैतूल(विनोद पातरिया): बैतूल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान व यात्रियों की सजगता व फुर्ती से एक नाबालिग यात्री की ट्रेन में आने से जान बच गई। ट्रेन में चढ़ते समय हैंडल से हाथ फिसलने से एक नाबालिग यात्री प्लेटफार्म पर गिरा गया। नाबालिग प्लेटफार्म पर ट्रेन के साथ घिसटते हुए जाने लगा। तभी आरपीएफ जवान और अन्य यात्रियों ने ट्रेन की चपेट में आने के पूर्व बाहर खींच कर उसकी जान बचाई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

आरपीएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में प्रवेश करने की कोशिश करते एक नाबालिक यात्री आरपीएफ जवान की सतर्कता से हादसे का शिकार होने से बच गया। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश बनकर ने बताया कि ट्रेन नंबर 09589 बैतूल- भंडारकुंड पैसेंजर प्लेटफार्म नंबर एक से जैसे ही अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो रही थी कि उसी दौरान एक 13 साल का नाबालिक यात्री निवासी नवेगांव तहसील आमला जिला बैतूल चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करते समय दरवाजे के हैंडल को हाथ से पकडा और असंतुलन बिगड़ने से उसका हाथ फिसल जाने से ट्रेन से घसीटता हुआ जा रहा था। उसी समय सादी वर्दी में स्टेशन पर तैनात प्रधान आरक्षक संतोष पटेल ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए दौड़कर नाबालिग यात्री का हाथ पकड़कर सुरक्षित उतार लेने से ट्रेन के चपेट में आने से बचा लिया। ट्रेन मैनेजर के ट्रेन को रोक लेने पर नाबालिक यात्री को ट्रेन में सुरक्षित बैठा दिया।
प्रधान आरक्षक संतोष पटेल के समय पर दौड़कर नाबालिक को सुरक्षित नहीं बचा पाते तो नाबालिग ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर हादसे का शिकार हो सकता था। यात्री तथा उसके परिजन के अलावा सह यात्रियों ने आरपीएफ के प्रधान आरक्षक संतोष पटेल के तत्परता से जान बचाने की भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्रधान आरक्षक संतोष पटेल ने नाबालिक की जान बचाने का सराहनीय कार्य करने के अलावा आरपीएफ के कर्तव्य को भी पूरा किया हैं।

Share to...